Looking For Anything Specific?

विनाशकारी और समृद्धकारी 2022 के बारे में Baba Vanga और Nostradamus की भविष्यवाणियाँ

 Baba Vanga and Nostradamus Predictions 2022: ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के आधार पर भविष्य के विषय में बताया जाता रहा है। कई पहुँचे हुए एवं प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं ने अपनी वाणी के आधार पर जो कुछ भी बताया वह सत्य साबित हुआ हैं। प्रसिद्ध भविष्यवक्ता जैसे कीरो, नास्त्रेदमस, प्रोफेसर हेराल्ड, आनंदवर्धन, बोरिस्का, फ्लोरेंस जैसे अनेक देश विदेश के भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणी के माध्यम से आने वाले समय के विषय में बताया है। ये भविष्यवाणियाँ मानव को सतर्क करती हैं एवं उसके आगे के कार्यों के कार्यान्वन में सहायक होती हैं। आइए जानें सर्वप्रसिद्ध भविष्यवक्ताओ की भविष्यवाणी के विषय में जो उन्होंने इन वर्षों में होने वाली घटनाओं और उनसे बचाव के विषय में कही हैं।



कितनी खरी रही बीते पिछले तीन वर्ष की भविष्यवाणियाँ

2019 के बाद से प्रत्येक वर्ष पहले से अधिक असहनीय होता जा रहा है। वर्ष 2019 की शुरुआत अमेज़न के जंगलों में आग लगने से हुई थी। अमेज़न के जंगल पृथ्वी के फेफड़े माने जाते हैं यानी वे बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह हानि समूची मानवजाति के लिए बड़ी हानि थी। यह आग लगभग एक वर्ष तक लगातार जारी रही थी। वर्ष 2019 के अंत में कोरोना महामारी आई जिसने आगामी वर्ष 2020 में उन्नति और सुविधा की सभी संभावनाएं खत्म कर दीं। वर्ष 2020 शिक्षा, उद्योग, संचार, पर्यटन, कारखानों सभी के लिए पतन का कारण रहा। कोरोना महामारी ने विश्व्यापी लॉकडाउन लगाया इससे जन जन प्रभावित हुआ। लॉकडाउन के दौरान अनेकों लोगों के भूखे मरने की स्थिति आई और कई मरे भी….कुछ महामारी से तो कुछ भूख से। 


साल 2021 की वो भविष्यवाणियाँ जो सत्य सिद्ध हुई

वर्ष 2021 में सुधार की सभी उम्मीदों पर पानी फेरा कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने। इस बीच विस्फोट होने, आग लगने, ट्रेन के नीचे मरने, आपसी दंगे लड़ाई जारी रहे, लोगों का भूखा मरना भी जारी रहा, मज़दूरों की बेबसी जारी रही, अमेज़न की आग भी जारी रही, टिड्डी दलों का खेती पर हमला जारी रहा, सैनिकों की शहादत जारी रही और जारी रहा कुदरती मौत का तांडव। तमाम वैज्ञानिक दलीलों और अविष्कारों के बावज़ूद जो कुछ होता जा रहा है इससे बचना नामुमकिन रहा है। एक ओर कुदरती तांडव नहीं खत्म हो रहा दूसरी ओर इंसानों के आपसी मतभेद बढ़ते जा रहे हैं जिससे जन्म हुआ है अनेकों देशों के मध्य आपसी तनातनी का। 


Baba Vanga & Nostradamus Predictions 2022: भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियों के अनुसार कैसा होगा 2022?

Nostradamus Predictions 2022: ये सभी विनाशकारी परिवर्तन केवल एक शक्ति के वश में बताए गए हैं। इस विषय में नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी के शतक ओआँच के अंत एवं छः के प्रारम्भ में लिखा है। वह शक्ति भारत में बताई गई है। वह शक्ति न केवल धार्मिक और सामाजिक न्याय कर सकती है बल्कि वह एकमात्र शक्ति है जो प्राकृतिक परिवर्तन भी कर सकती है। उस शक्ति के आगमन के बाद सतयुग जैसा माहौल होगा, फिर लोग अन्यायी नहीं होंगे, प्रेम सौहार्द, भाईचारे का माहौल चारो ओर होगा। उस सन्त की एक भाषा, एक झंडा होगा। वह शक्तिशाली सन्त आध्यात्मिक ज्ञान की क्रांति लाएगा जिससे दुनिया का कायापलट होगा। लेकिन उसके पहले होगी भयंकर तबाही और मृत्यु का तांडव।

Baba Vanga & Nostradamus Predictions 2022: वर्ष 2022 की शुरुआत ओमिक्रोन वैरिएंट के साथ हो रही है। बीते वर्षों के बीच जो कुछ हुआ इसके विषय में भविष्यवाणियाँ प्रमाण हैं कि इस खतरे के विषय में पहले से ही आगाह कर दिया गया था। ठीक इसी तर्ज पर वर्ष 2022 के विषय में भी आगाह किया गया है। 2022 में बीते वर्षों से अधिक जनहानि, धनहानि, कुदरती तांडव बताये गए हैं। भूकम्प, भुखमरी, विनाश युद्ध इनसे कैसे बचा जा सकेगा।


Baba Vanga 2022 Predictions India: क्या कहा बाबा वेंगा ने 2022 के लिए?

Baba Vanga 2022 Predictions India: बाल्कन के नास्त्रेदमस के नाम से प्रसिद्ध बाबा वेंगा बुल्गारिया की भविष्यवक्ता रही हैं जिन्होंने वर्ष 2022 में भारत में टिड्डी दल से भुखमरी आने की बात कही तथा उनकी भविष्यवाणी के अनुसार कोरोना महामारी से भी खतरनाक वायरस आ सकता है। वैज्ञानिक बर्फ पर एक वायरस की खोज करेंगे किन्तु वह जमा हुआ वायरस तापमान बढ़ने पर बर्फ के पिघलने से आज़ाद होकर फैलने लगेगा। 

Baba Vanga predictions 2022: जानकारी के लिए बता दें कि बाबा वेंगा ने 9/11 अमेरिकी हमले, 2004 की सुनामी और बराक ओबामा के चुनाव जीतने की भविष्यवाणी, ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मृत्यु, 2001 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के हमले, 2010 की अरब स्प्रिंग की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी जो सच हुई हैं। 2022 को लेकर उन्होंने कहा है कि कई देशों में पीने के पानी के संकट का सामना कर सकता है। बाबा वेंगा के अनुसार इस वर्ष बेहद बुरे हालात आ सकते हैं। भीषण बाढ़ और सुनामी जैसे हालात बेकाबू हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि 2022 में हिन्द महासागर में एक बड़े भूकम्प के बाद सुनामी आएगी जो भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड के कई तटीय हिस्सो को अपना ग्रास बनाएगी जिससे कई लोगों की जान जाएगी। 


Nostradamus Predictions 2022: कौन है वो शक्ति जो बचाएगी सम्पूर्ण सृष्टि को?

Nostradamus Predictions 2022 [Hindi]: नास्त्रेदमस जोकि बहुत ही प्रसिद्ध भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी अनेकों भविष्यवाणियाँ सच साबित हुई हैं उनके अनुसार यह काल खंड मानवीय ह्रास का होगा जिसमें अनेकों प्राकृतिक प्रलय आएंगी। देशों के मध्य विश्वयुद्ध की स्थिति भी आएगी और विनाशकारी समय होगा। इसी समय भारतवर्ष की भूमि पर पांच नदियों वाले राज्य में एक महापुरुष का जन्म होगा। यह महापुरुष ही भारत को विश्वगुरु के पद पर स्थापित करेगा। यह महापुरुष प्राकृतिक परिवर्तनों को टालने में सक्षम होगा और विश्व युद्ध भी टालेगा। वह असाधारण महापुरुष एक साधारण गांव में जन्म लेगा, जिसके दो बेटे एवं दो बेटियां होंगे, उसकी माताएँ तीन बहनें होंगी। 

वह अपने आध्यात्मिक ज्ञान से पूरे विश्व मे क्रांति लाएगा। केवल इतना ही नहीं नास्त्रेदमस ने पूर्व में अंग्रेजों द्वारा भारत को लूटे जाने, भारत के ज्योतिष ग्रन्थों का अध्ययन करके कीरो से महान भविष्यवक्ता का यूरोप में होना, इंदिरा गांधी जैसी महिला प्रधानमंत्री के होने का ज़िक्र भी अपनी भविष्यवाणियों में किया है। नास्त्रेदमस ने 1905 से 2028 तक का समय महापरिवर्तन का समय बताया है। इस महापरिवर्तन के दौरान आज़ादी की घटना कांग्रेस की स्थापना, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी एवं इनकी मृत्यु से लेकर वर्तमान के वर्षों में आने वाले युद्ध और संकटों का प्रति आगाह किया गया है। सभी भविष्यवाणियाँ अक्षरशः सत्य हुई हैं।


Nostradamus Predictions 2022: सन्त रामपाल जी हैं वे महापुरुष जो करेंगे पूरे विश्व का कल्याण

नास्त्रेदमस की सभी भविष्यवाणियाँ सन्त रामपाल जी महाराज पर खरी उतरती हैं। वे पंजाब (अविभाजित) की धरती के छोटे से गांव धनाना, सोनीपत में जन्मे एवं पारिवारिक भविष्यवाणियाँ भी उनपर एकदम सही उतरती हैं। प्रत्येक बिंदु आप यहां पढ़ सकते हैं कि नास्त्रेदमस ने सन्त रामपाल जी के विषय में क्या कहा सन्त रामपाल जी ने ऐसा आध्यात्मिक ज्ञान दिया है जिसे किसी धर्म का कोई गुरु अब तक गलत साबित न कर सका। यह आध्यात्मिक ज्ञान पूर्णतः वैज्ञानिक है और सर्व धर्मों के शास्त्रों को अपने भीतर समाहित करता है। 

Post a Comment

0 Comments